Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: कपिल सांगवान 'नंदू' और बंबीहा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद..!

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: कपिल सांगवान 'नंदू' और बंबीहा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद..!

Delhi SamacharDelhi Samachar20 August 2026, 10:41 AM15 views

दिल्ली पुलिस की एंटी-रॉबरी एंड स्नेचिंग सेल (ARSC), क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क पर प्रहार करते हुए कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग से जुड़े दो खतरनाक शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कनाडा में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर लगातार संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

आरोपियों के कब्जे से 02 अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 07 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।ये दोनों शूटर दिल्ली के छावला इलाके और पंजाब के लुधियाना में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटनाओं में मुख्य आरोपी थे और लगातार फरार चल रहे थे। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कनाडा स्थित हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे और उन्हीं के निर्देशों पर लक्षित (targeted) फायरिंग की वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ये पहले भी हत्या, लूट, चोरी, एनडीपीएस (NDPS) और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मानवीय खुफिया तंत्र (Human Intelligence) और तकनीकी सर्विलांस (Technical Surveillance) का सटीक समन्वय स्थापित कर दोनों आरोपियों को ट्रेस किया और घेराबंदी कर दबोच लिया।

यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम के नेतृत्व में, एसीपी संजय नागपाल के दिशा-निर्देशन और डीसीपी संजीव कुमार यादव की निगरानी में पूरा किया गया।

​पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों और फंडिंग नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।