Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: ₹9 करोड़ की अवैध और नकली एंटी-कैंसर दवाओं के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार..!

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: ₹9 करोड़ की अवैध और नकली एंटी-कैंसर दवाओं के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार..!

Delhi SamacharDelhi Samachar20 August 2026, 09:53 AM6 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ISC) ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की नकली और अवैध रूप से डायवर्ट की गई महंगी दवाओं के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस सिंडिकेट का जाल दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था।

​

आरोपियों के पास से ​जब्त दवाओं की कीमत लगभग ₹9 करोड़

17 आरोपी ​गिरफ्तार (अंतरराज्यीय सिंडिकेट के सदस्य)

​नकली व अवैध दवाइयां की शीशियां 588 भरी हुई शीशियां, 6 खाली शीशियां, और 7 खाली बॉक्स बरामद, व ​अन्य दवाएं 3,021 यूनिट और

​₹50 लाख रुपए नगद बरामद

ड्रग्स विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर कुल 7 विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने कई राज्यों के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ समन्वित छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया।

​यह सफल ऑपरेशन डीसीपी आदित्य गौतम के पर्यवेक्षण और एसीपी रमेश लांबा के मार्गदर्शन में हुआ, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर कमल कुमार ने किया। मामले में आगे की जांच जारी है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।