Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
 रोहिणी में चोरी की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

रोहिणी में चोरी की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

दिल्ली की प्रशांत विहार थाना पुलिस ने इलाके में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों—अली हुसैन (35) और हसीफ़ुल उर्फ बाटला (35)—को गिरफ्तार किया है।

Delhi SamacharDelhi Samachar07 August 2026, 09:40 AM15 views

रोहिणी के प्रशांत विहार थाना पुलिस ने चोरी और सेंधमारी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी किया गया एक LED टीवी भी बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी के कुल चार मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए प्रशांत विहार थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। टीम में हेड कॉन्स्टेबल योगेश, नाहर सिंह और कॉन्स्टेबल दिनेश शामिल थे। पुलिसकर्मी लगातार इलाके में गश्त, संदिग्धों की चेकिंग और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए जानकारी जुटा रहे थे।

इसी दौरान 3 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। उनकी पहचान 35 वर्षीय अली हुसैन और 35 वर्षीय हसीफ़ुल उर्फ बाटला के रूप में हुई। तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का LED टीवी बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने प्रशांत विहार इलाके में चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस जांच में दोनों की गिरफ्तारी से चार मामलों का खुलासा हुआ है।

अली हुसैन पहले भी सेंधमारी के एक मामले में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टर - नितेश नारंग

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।