Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
 नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

राजधानी दिल्ली के नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 37 वर्षीय अजय नाम के व्यक्ति के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि अजय की तबीयत बिगड़ी हुई थी और वह इलाज के लिए सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल जा रहा था।

Delhi Samachar07 August 2026, 06:26 AM26 views

राजधानी दिल्ली के नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 37 वर्षीय अजय नाम के व्यक्ति के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि अजय की तबीयत बिगड़ी हुई थी और वह इलाज के लिए सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल जा रहा था।

बताया जा रहा है कि यह युवक सुबह करीब 9 बजे से अस्पताल के पास फुटपाथ पर बैठा हुआ था। तभी अचानक उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अस्पताल से कुछ ही दूरी पर वह सड़क किनारे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

सबसे अहम बात यह है कि मृतक के पास से सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल की पर्ची भी बरामद हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने की कोशिश कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अजय की मौत बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

Share: