Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
स्वरूप नगर में महिला से मोबाइल छीनकर भागने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

स्वरूप नगर में महिला से मोबाइल छीनकर भागने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

आउटर नॉर्थ जिले के स्वरूप नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 शातिर झपटमारों (नितिन और प्रदीप) को गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी से स्वरूप नगर और अलीपुर थाने के 3 स्नेचिंग के मामलों का खुलासा हुआ है। वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद।

Delhi SamacharDelhi Samachar04 August 2026, 06:58 AM6 views

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। स्वरूप नगर थाना पुलिस ने एक शानदार कार्रवाई करते हुए दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्रवाई के साथ मोबाइल स्नैचिंग के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।

वॉयस ओवर:

30 जुलाई 2026 को स्वरूप नगर थाना पुलिस को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि नंगली पूना सर्विस रोड पर काम से घर लौट रही महिला ज्योति से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका Vivo Y400 मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर स्वरूप नगर थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट CP विजय कुमार (IPS) के निर्देश और एडिशनल DCP-I अमित कौशिक (IPS) के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। ACP स्वरूप नगर की निगरानी में SHO इंस्पेक्टर आलोक रंजन के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की तथा गुप्त मुखबिरों को सक्रिय किया।

तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों नितिन और प्रदीप उर्फ आज़ाद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वरूप नगर और अलीपुर थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की तीन वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR-06AQ-7898 है, बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी नितिन, उम्र 28 वर्ष, और प्रदीप उर्फ आज़ाद, उम्र 27 वर्ष, दोनों स्वरूप नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पहले भी दो-दो आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

इस कार्रवाई से पुलिस ने स्वरूप नगर और अलीपुर थानों में दर्ज झपटमारी के तीन मामलों का खुलासा कर दिया है।

फिलहाल पुलिस छीने गए मोबाइल फोन की बरामदगी और आरोपियों की अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।