Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
रोहिणी पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

रोहिणी पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

रोहिणी जिले में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में जारी सख्त अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। डीसीपी रोहिणी के कुशल निर्देशन और एसीपी ऑपरेशंस की देखरेख में, स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की टीम ने कराला-मंजरी रोड पर एक बहादुराना मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात शार्प शूटरों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल और विशाल के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गैंग से जुड़े हुए हैं।

Delhi SamacharDelhi Samachar02 August 2026, 06:01 AM17 views

रोहिणी जिले के DCP शशांक जायसवाल के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। अपराध और संगठित गैंगों पर नकेल कसने की मुहिम के तहत रोहिणी जिला पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।

डीसीपी शशांक जायसवाल के निर्देशन में स्पेशल स्टाफ, एसीपी ऑपरेशन और इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की टीम ने कराला-मंजरी रोड पर मुठभेड़ के दौरान टिल्लू ताजपुरिया गैंग और गोगी गैंग से जुड़े दो शार्प शूटर राहुल और विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस और बदमाशों के बीच आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मारकर उन्हें दबोच लिया। मौके से अत्याधुनिक पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दो दिन पहले कंझावला इलाके में गोगी गैंग से जुड़े हरीश की हत्या में शामिल थे। वारदात के बाद टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी।

डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में रोहिणी जिला पुलिस लगातार गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों पर सख्त प्रहार कर रही है। स्पेशल स्टाफ की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि रोहिणी जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। रोहिणी जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार और पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।