Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
थाना पंजाबी बाग में दर्ज 'हत्या के प्रयास' के मामले में लंबे समय से वांछित एक शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

थाना पंजाबी बाग में दर्ज 'हत्या के प्रयास' के मामले में लंबे समय से वांछित एक शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी! थाना पंजाबी बाग में दर्ज 'हत्या के प्रयास' (Attempt to Murder) के मामले में लंबे समय से वांछित (Wanted) एक शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच (NDR) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने मानवीय और तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) की मदद से उसे किराड़ी सुलेमान नगर इलाके से धर दबोचा।

Delhi Samachar01 August 2026, 09:24 AM7 views

दिल्ली पुलिस की NDR, क्राइम ब्रांच ने थाना पंजाबी बाग में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। लेकिन मानवीय सूचना, तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे किराड़ी सुलेमान नगर इलाके से दबोच लिया।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी दिल्ली में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में, एसीपी उमेश बार्थवाल के मार्गदर्शन तथा डीसीपी श्री चंद्र कुमार सिंह की निगरानी में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

Share: