दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नासिम दुर्रानी गैंग के एक सक्रिय सहयोगी और थाना दयालपुर क्षेत्र के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से अपहरण, जबरन वसूली और फिरौती जैसे गंभीर मामलों में वांछित था।
वीओ (Voice Over):
एनडीआर, क्राइम ब्रांच, दिल्ली की टीम ने एक सुनियोजित अभियान के तहत नासिम दुर्रानी गैंग के सक्रिय सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना दयालपुर में दर्ज अपहरण, जबरन वसूली और फिरौती के एक मामले में वांछित चल रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुल चार मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इनमें थाना प्रीत विहार, करावल नगर और दयालपुर से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से गैंग की आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और अन्य आरोपियों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में, एसीपी उमेश बार्थवाल के निर्देशन तथा डीसीपी श्री चंद्र कुमार सिंह की निगरानी में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई

