Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली में भैंस चोरों का आतंक! ताजपुर गांव में रात के अंधेरे में 3-4 भैंस चोरी

दिल्ली में भैंस चोरों का आतंक! ताजपुर गांव में रात के अंधेरे में 3-4 भैंस चोरी

देश की राजधानी दिल्ली में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक और तस्वीर अलीपुर थाना इलाके के ताजपुर गांव से सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में भैंस चोरों ने एक के बाद एक 3 से 4 भैंसों को चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

Delhi SamacharDelhi Samachar31 July 2026, 09:33 AM9 views

देश की राजधानी दिल्ली में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक और तस्वीर अलीपुर थाना इलाके के ताजपुर गांव से सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में भैंस चोरों ने एक के बाद एक 3 से 4 भैंसों को चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रात के समय चोर गाड़ी लेकर गांव में पहुंचते हैं और बेहद शातिर तरीके से भैंसों को चोरी कर अपने साथ ले जाते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में भैंस चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आरोप है कि चोर रात के अंधेरे और सुनसान इलाकों का फायदा उठाते हैं और पशुओं को गाड़ियों में लादकर फरार हो जाते हैं।

ताजा मामला अलीपुर के ताजपुर गांव का है, जहां चोरी की यह पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से गांवों में रहने वाले पशुपालकों और ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिल्ली देहात में लगातार हो रही भैंस चोरी की वारदातों पर कब लगेगा ब्रेक?

क्या इन चोरों तक पुलिस पहुंच पाएगी?

और क्या CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी?

फिलहाल ताजपुर गांव की इस वारदात ने दिल्ली पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।