Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो कुख्यात शार्पशूटरों को दबोचा।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो कुख्यात शार्पशूटरों को दबोचा।

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े भाऊ गैंग के शूटर! शाहबाद डेरी इलाके में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़। गोलियों की गूंज के बीच पुलिस ने दो शार्पशूटरों को धर दबोचा। जोगिंदर डबास हत्याकांड में वांछित इन बदमाशों की गिरफ्तारी से भाऊ गैंग को बड़ा झटका लगा है।

Delhi Samachar30 July 2026, 08:44 AM3 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो कथित शार्पशूटरों को मुठभेड़ के बाद दबोचा है. बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हाल ही में पूठ खुर्द में हुए जोगिंदर डबास हत्याकांड में वांछित थे. पुलिस को तब से ही इनकी तलाश थी.

वीओ

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की नॉर्दर्न रेंज टीम और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात को मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में खेड़ा नहर के पास हुई, जहां पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचा लिया. पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी या आरोपी को गोली नहीं लगी. जानकारी के मुताबिक दबोचे गए दोनों आरोपी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि दोनों हाल ही में बवाना थाना अंतर्गत पूठ खुर्द इलाके में हुए जोगिंदर डबास हत्याकांड में शामिल थे और वारदात के बाद से फरार चल रहे थे. पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद की है।

वीओ

गौरतलब है कि जोगिंदर डबास की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े विक्की हड्डल ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी. इसके बाद से दिल्ली पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं. क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और हाल के आपराधिक मामलों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है.

Share: