Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली में दिनदहाड़े खूनी खेल: पार्क में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत, युवती गंभीर

दिल्ली में दिनदहाड़े खूनी खेल: पार्क में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत, युवती गंभीर

दिल्ली के भरत नगर इलाके में युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर हमलावरों ने युवक और युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। युवक सुनील की मौत हो गई। आरोपी फरार हैं। युवती अस्पताल में भर्ती पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Delhi Samachar30 July 2026, 05:03 AM22 views

राजधानी दिल्ली के भरत नगर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती से छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, युवती के साथ बदसलूकी किए जाने पर युवक सुनील ने आरोपियों का विरोध किया। विरोध से नाराज़ हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। वहीं घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

रिपोर्टर - प्रिंस जायसवाल

Share: