राजधानी दिल्ली के नरेला NIA थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। बवाना से काम खत्म कर घर लौट रहे एक युवक पर बदमाशों ने लूटपाट की नियत से जानलेवा हमला कर दिया। युवक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसे ताबड़तोड़ कई चाकू मार दिए और सामान लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित युवक की पहचान शिवम (उम्र लगभग 25-26 वर्ष), निवासी- G7, भोरगढ़, नरेला के रूप में हुई है नरेला NIA थाना क्षेत्र मे अंधेरे का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे थे बदमाश।
बाइट - घायल युवक का मामा...
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय शिवम बवाना सेक्टर-2 स्थित अपनी कंपनी/नौकरी से काम खत्म कर नरेला के भोरगढ़ (G7) स्थित अपने घर लौट रहा था। रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर 2 से 3 अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया।
बदमाशों ने चाकू दिखाकर शिवम से लूटपाट करने की कोशिश की। जब शिवम ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए 3 से 4 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद बदमाश शिवम से नकदी व अन्य कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े शिवम को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत 112 (दिल्ली पुलिस) पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही नरेला NIA थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल शिवम को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार शिवम की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही नरेला NIA थाना पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है:
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की विभिन्न धाराओं में मामला (FIR) दर्ज कर ली है।
बदमाशों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रास्ते में अंधेरे की वजह से आए दिन असामाजिक तत्व और बदमाश घात लगाए रहते हैं। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

