Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
रोहिणी के विद्यापति नगर में सरेराह फायरिंग, इलाके में दहशत!

रोहिणी के विद्यापति नगर में सरेराह फायरिंग, इलाके में दहशत!

रोहिणी जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र (विद्यापति नगर) में बुधवार देर रात करीब 11:45 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात में अंकित पाठक नामक युवक को गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Delhi SamacharDelhi Samachar23 July 2026, 09:56 AM8 views

दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रेम नगर थाना अंतर्गत विद्यापति नगर इलाके में बुधवार देर रात करीब 11:45 बजे गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अंकित पाठक नामक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टर - प्रिंस जायसवाल

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।