Delhi : थाना स्वरूप नगर इलाके के इब्राहिमपुर से बड़ी खबर आ रही है। देर रात एक युवक पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में इलाके के एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस, PCR और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। राहत की बात रही कि युवक को कोई चोट नहीं आई।
*वीओ -
थाना स्वरूप नगर अंतर्गत इब्राहिमपुर इलाके में देर रात उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया जब एक युवक गुस्से में ऊंचे टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और इसी गुस्से में आकर युवक घर से निकला और सीधे टावर पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना स्वरूप नगर पुलिस, PCR वैन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू के दौरान 15 से 20 पुलिसकर्मी, 3 से 4 PCR गाड़ियां और 1 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही। पुलिस नीचे खड़े होकर लगातार युवक को समझाने की कोशिश करती रही। करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा और आखिरकार काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। राहत की बात रही कि युवक को कोई चोट नहीं आई। आधी रात को हुए इस विवाद के बाद इलाके में लगभग 2 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल थाना स्वरूप नगर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट - सोनू

