Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
21 साल बाद कानून के शिकंजे में कुख्यात डकैत! दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी

21 साल बाद कानून के शिकंजे में कुख्यात डकैत! दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी

Delhi SamacharDelhi Samachar05 June 2026, 07:48 AM1 views

दिल्ली क्राइम ब्रांच की WR-II टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 21 साल से फरार चल रहे कुख्यात अंतर्राज्यीय डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कुल ₹30,000 का इनाम घोषित था। यह अपराधी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में डकैती, लूट और संगठित अपराध के 11 संगीन मामलों में वांछित चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2005 में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद वह लगातार अपनी पहचान बदलकर और अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचता रहा। लंबे समय से फरार इस अपराधी की तलाश में कई राज्यों की पुलिस जुटी हुई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। इस पूरे ऑपरेशन को इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। वहीं एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन और डीसीपी हर्ष इंदोरा के समग्र पर्यवेक्षण में टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।