Delhi Samachar
मौसमBREAKING NEWS
 दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी, जलभराव से बढ़ी परेशानी; IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी, जलभराव से बढ़ी परेशानी; IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Delhi SamacharDelhi Samachar06 September 2026, 11:17 AM4 views

दिल्ली-NCR में रविवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली हुई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। नोएडा समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में मौजूद है। इसके अगले 24 घंटों में पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुमान के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बारिश के कारण दिल्ली-NCR की सड़कों पर यातायात की रफ्तार धीमी हुई है। शनिवार की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली थी। वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी खराब मौसम का असर उड़ानों के संचालन पर पड़ा।

उधर, मुंबई और राजस्थान के कई इलाकों में भी बारिश जारी है। जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी का जलस्तर घटने के बाद सलाल बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम जारी रखे हैं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।