Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Haryana : सोनीपत में खाने के बिल पर विवाद बना खूनी संघर्ष, CCTV में कैद हुई वारदात

Haryana : सोनीपत में खाने के बिल पर विवाद बना खूनी संघर्ष, CCTV में कैद हुई वारदात

हरियाणा के सोनीपत जिले में रसोई ढाबे में बिल को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां रसोई ढाबे के 25- 30 कर्मचारियों ने नरेला के तीन युवकों पर लाठी-डंडों और बर्तनों से हमला कर दिया।

Delhi SamacharDelhi Samachar06 June 2026, 09:06 AM3 views

हरियाणा के सोनीपत जिले में रसोई ढाबे में बिल को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां रसोई ढाबे के 25- 30 कर्मचारियों ने नरेला के तीन युवकों पर लाठी-डंडों और बर्तनों से हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कुंडली क्षेत्र में स्थित रसोई ढाबे का है। पीड़ित युवकों में अभिनव, पंकज और सागर है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नरेला के रहने वाले हैं। तीनों देर रात कुंडली स्थित 'रसोई ढाबा' पर खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब बिल में एक्स्ट्रा चार्ज करने पर कैश काउंटर पर गए। वहीं काउंटर मैनेजर से एक्स्ट्रा चार्ज कम करने की बात कही। जिस पर मैनेजर ने उनके साथ बदसलूकी और गाली गलौज की। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रसोई ढाबे के 25-30 कर्मचारियों लाठी-डंडे और भारी बर्तन लेकर उन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में सागर के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अभिनव और पंकज भी घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पूरी वारदात रसोई ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।