Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
नोएडा बस गैंगरेप के बाद दिल्ली सरकार सख्त, बाहरी राज्यों की बसों में GPS से होगी रियल-टाइम निगरानी

नोएडा बस गैंगरेप के बाद दिल्ली सरकार सख्त, बाहरी राज्यों की बसों में GPS से होगी रियल-टाइम निगरानी

Delhi SamacharDelhi Samachar01 September 2026, 06:04 AM17 views

नोएडा में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने बसों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि पड़ोसी राज्यों से दिल्ली आने वाली बसों को GPS सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसका मकसद बसों की लोकेशन पर रियल-टाइम नजर रखना और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करना है।

दरअसल, यह मामला 4 अगस्त की रात का है। मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा अपनी मां से नाराज होकर घर से निकल गई थी। वह नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने कजिन के पास जाने के लिए बस में बैठी थी। भारी बारिश के कारण वह गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। वहां एक बस कंडक्टर ने उसे सेक्टर-63 जाने वाली बस बताकर उसमें बैठा लिया।

पुलिस के मुताबिक, बस में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे सूरजपुर स्थित वर्कशॉप ले जाया गया। आरोप है कि इसी दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और बाद में उसे कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली सरकार अब पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय कर बसों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में काम करेगी, ताकि ऐसी घटनाओं को रोकने के साथ जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।