Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
नरेला के टिकरी इलाके में संयुक्त ऑपरेशन जारी। सेना, स्पेशल सेल और FSL की मौजूदगी में संदिग्ध रॉकेट लॉन्चरों को किया जा रहा नष्ट।

नरेला के टिकरी इलाके में संयुक्त ऑपरेशन जारी। सेना, स्पेशल सेल और FSL की मौजूदगी में संदिग्ध रॉकेट लॉन्चरों को किया जा रहा नष्ट।

दिल्ली के टिकरी कलां (नरेला) स्थित डिमोलिशन ग्राउंड में सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ा और महत्वपूर्ण ऑपरेशन चलाया गया। स्पेशल सेल, सेना की बम डिस्पोजल टीम और FSL की संयुक्त टीम ने मणिपुर से पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियों से बरामद रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार शेल और भारी मात्रा में आईईडी/विस्फोटक सामग्री को नियंत्रित तरीके से जमीन के अंदर ब्लास्ट कर सुरक्षित रूप से नष्ट (Dispose) कर दिया।

Delhi SamacharDelhi Samachar19 August 2026, 07:19 AM29 views

दिल्ली के टिकरी खुर्द से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मणिपुर में एक कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए खतरनाक विस्फोटकों को आज टिकरी खुर्द के एक सुनसान इलाके में सुरक्षा के बीच नष्ट किया गया। इस पूरे ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ सेना की बम निरोधक टीम और स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्री, आईईडी और कारतूस बरामद किए गए थे। बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए टिकरी खुर्द के खुले मैदान को चुना गया।

आज सुबह ऑपरेशन शुरू होने से पहले पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। आसपास की आवाजाही पर निगरानी रखी गई और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस को भी मौके पर अलर्ट रखा गया।

सेना के प्रशिक्षित बम निरोधक विशेषज्ञों की निगरानी में विस्फोटकों को निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत जमीन में सुरक्षित स्थान पर रखकर नियंत्रित तरीके से नष्ट किया गया। धमाकों की आवाज से आसपास का इलाका गूंज उठा, लेकिन पूरी कार्रवाई के दौरान किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

फिलहाल पूरा ऑपरेशन सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मणिपुर से बरामद विस्फोटकों को दिल्ली में सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दिया गया।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।