Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Faridabad : फॉर्च्यूनर चोरी कर SBI का ATM उखाड़ ले जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad : फॉर्च्यूनर चोरी कर SBI का ATM उखाड़ ले जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद मोइन खान, मोसिम उर्फ बिल्ला और मकसूद उर्फ काला के रूप में हुई है।

Delhi SamacharDelhi Samachar19 August 2026, 09:02 AM23 views

फरीदाबाद में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने फॉर्च्यूनर चोरी कर उसी गाड़ी से SBI का ATM उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मोइन खान, मोसिम उर्फ बिल्ला और मकसूद उर्फ काला के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले एक फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी की और फिर इसी चोरीशुदा गाड़ी का इस्तेमाल SBI ATM को निशाना बनाने में किया। आरोपियों ने ATM को बेल्ट से बांधकर उखाड़ लिया और मौके से फरार हो गए।

इतना ही नहीं, आरोपी ATM के इन्वर्टर, बैटरी और कैमरे भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद कर ली है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

रिपोर्टर - राज चौधरी

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।