Delhi Samachar
मौसमBREAKING NEWS
Heatwave : जुलाई में होगी मानसून की एंट्री, दिल्ली को अभी और झेलनी पड़ेगी उमस

Heatwave : जुलाई में होगी मानसून की एंट्री, दिल्ली को अभी और झेलनी पड़ेगी उमस

Delhi SamacharDelhi Samachar27 June 2026, 05:41 AM7 views

राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून समय पर दस्तक नहीं देगा। आमतौर पर 27 जून तक दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाला मानसून इस बार अपनी रफ्तार से काफी पीछे चल रहा है और अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग और निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, 4 से 5 जुलाई के आसपास मानसून दिल्ली पहुंच सकता है, हालांकि इसमें दो से तीन दिन का बदलाव संभव है। चार साल बाद ऐसा होगा, जब मानसून जून में दिल्ली नहीं पहुंचेगा।

दरअसल, मानसून अभी तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों तक भी नहीं पहुंच पाया है। फिलहाल यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद दिल्ली की ओर इसके बढ़ने की संभावना बनेगी।

हालांकि, दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर भी है। 29 जून से राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हल्की बारिश, तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

वहीं, जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की आधिकारिक एंट्री के साथ अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। लेकिन यह बारिश एक बार फिर दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था और जलभराव की समस्याओं की परीक्षा भी ले सकती है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।