Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : लाखों की चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार... सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण बरामद!

Delhi : लाखों की चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार... सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण बरामद!

Delhi SamacharDelhi Samachar14 July 2026, 12:19 PM1 views

दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया बड़ी मात्रा में कीमती सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 किलो चांदी की ईंटें, 2 सोने की चेन, 3 सोने के कंगन, 2 सोने की अंगूठियां, 1 जोड़ी सोने के झुमके, चांदी के बर्तन सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने कीर्ति नगर थाना पुलिस की पूरी टीम की सराहना की। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं, साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।