Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi Police : दिल्ली में स्पेशल सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़, हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार

Delhi Police : दिल्ली में स्पेशल सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़, हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar09 June 2026, 05:56 AM3 views

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी और हाशिम बाबा गैंग के शूटर आमिर उर्फ टिल्लन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश कई गंभीर मामलों में की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आमिर के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया है कि आमिर उर्फ टिल्लन दोहरे हत्याकांड समेत हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के कुल 14 संगीन मामलों में वांटेड था। उसके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।