Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : नरेला NIA थाना क्षेत्र की बवाना JJ कॉलोनी में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

Delhi : नरेला NIA थाना क्षेत्र की बवाना JJ कॉलोनी में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

राजधानी दिल्ली के नरेला NIA थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बवाना JJ कॉलोनी में एक बार फिर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया । जानकारी के अनुसार, एक कैफे के पास स्कूटी पर बैठे दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने अपने ही साथी ('बब्बी', निवासी F-ब्लॉक) के पैर में गोली मार दी

Delhi SamacharDelhi Samachar02 August 2026, 06:04 AM8 views

राजधानी दिल्ली के नरेला NIA थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बवाना JJ कॉलोनी में एक बार फिर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया । जानकारी के अनुसार, एक कैफे के पास स्कूटी पर बैठे दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने अपने ही साथी ('बब्बी', निवासी F-ब्लॉक) के पैर में गोली मार दी।

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

गोली लगने से घायल 'बब्बी' को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक (FSL) टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए। स्कूटी पर खून के निशान भी पाए गए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आए दिन चाकूबाजी और फायरिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

​फिलहाल, दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और कहासुनी की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

रिपोर्टर -सोनू

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।