Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : सिंघु बॉर्डर हादसा: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi : सिंघु बॉर्डर हादसा: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar16 July 2026, 08:49 AM13 views

राजधानी दिल्ली के सिंघु बॉर्डर स्थित NH-44 पर कल रात ड्यूटी के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित की तेज रफ्तार कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई थी। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, जिस कार से हेड कांस्टेबल अमित को टक्कर मारी गई थी, उसे भी पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। आखिर कैसे हुआ था ये पूरा हादसा और कैसे पुलिस आरोपियों तक पहुंची... आइए जानते हैं

राजधानी दिल्ली के सिंघु बॉर्डर स्थित NH-44 पर बुधवार देर रात दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। नरेला सर्कल में तैनात हेड कांस्टेबल अमित सिंघु बॉर्डर ट्रैफिक बूथ के पास वाहनों की गति सीमा जांचने के लिए स्पीड मॉनिटरिंग मशीन लगा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हेड कांस्टेबल अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया था।

घटना के बाद अलीपुर थाना पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और लगातार छापेमारी की। इसी कार्रवाई के तहत महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप उर्फ करण और नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल की गई कार नंबर DL11CG2268 को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि स्क्रीन पर दिखाई दे रही यही वह कार है, जिससे हेड कांस्टेबल अमित को टक्कर मारी गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।