Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi News: नांगलोई के OYO होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी!

Delhi News: नांगलोई के OYO होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी!

राजधानी दिल्ली के नागलोई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागलोई स्थित होटल एलायंस OYO hotel में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नागलोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली के शकरपुर इलाके का रहने वाला था। पुलिस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी है।

Delhi SamacharDelhi Samachar29 July 2026, 10:31 AM18 views

राजधानी दिल्ली के नागलोई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागलोई स्थित होटल एलायंस OYO hotel में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नागलोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली के शकरपुर इलाके का रहने वाला था। पुलिस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी है

रिपोर्टर - प्रिंस जायसवाल

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।