Delhi Samachar
मौसमBREAKING NEWS
Delhi : दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव; गुरुग्राम में प्रशासन का अलर्ट

Delhi : दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव; गुरुग्राम में प्रशासन का अलर्ट

Delhi SamacharDelhi Samachar05 September 2026, 11:47 AM13 views

दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार सुबह से राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिली, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह 10:30 बजे तक नारायणा में 12.5 मिलीमीटर, सफदरजंग AWS में 10.6 मिलीमीटर, प्रगति मैदान में 9.6 मिलीमीटर, लोधी रोड AWS में 7.5 मिलीमीटर और मयूर विहार में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 10 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

वहीं, गुरुग्राम में बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले दो से तीन घंटों में भारी बारिश के साथ मध्यम आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और जलभराव वाली सड़कों, अंडरपास तथा निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर कई राज्यों पर पड़ रहा है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।