Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : लक्ष्मी नगर पुलिस ने दो शातिर स्नैचर्स को दबोचा, छीना गया मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद

Delhi : लक्ष्मी नगर पुलिस ने दो शातिर स्नैचर्स को दबोचा, छीना गया मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar13 October 2026, 10:31 AM8 views

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मोबाइल छीनकर फरार होने वाले बदमाशों की चालाकी आखिरकार पुलिस की नजरों से बच नहीं सकी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छीना गया सैमसंग मोबाइल और चोरी की यामाहा एरोक्स स्कूटी भी बरामद की गई है।

मामला पूर्वी दिल्ली के थाना लक्ष्मी नगर क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर की सुबह हीरा स्वीट्स के पास यामाहा एरोक्स स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने एक राहगीर का सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन की ओर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। एसीपी प्रीत विहार के मार्गदर्शन और एसएचओ लक्ष्मी नगर की देखरेख में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने पहले हासिम, उम्र 23 वर्ष, निवासी मुस्तफाबाद को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में दबिश देकर दूसरे आरोपी समीर, उम्र 23 वर्ष, निवासी बुलंदशहर को भी पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया सैमसंग मोबाइल और सदर बाजार थाना क्षेत्र से चोरी की गई यामाहा एरोक्स स्कूटी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कश्मीरी गेट और कृष्णा नगर में मोबाइल स्नैचिंग की दो अन्य वारदातों का भी खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।