Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नरेला के मनसा अपार्टमेंट में चोरों का आतंक, CCTV में कैद हुई वारदात

Delhi : नरेला के मनसा अपार्टमेंट में चोरों का आतंक, CCTV में कैद हुई वारदात

Delhi SamacharDelhi Samachar13 October 2026, 07:53 AM8 views

रात का सन्नाटा, फ्लैटों के बंद दरवाजे और इसी बीच चुपचाप दाखिल होते चोर! दिल्ली के नरेला स्थित मनसा अपार्टमेंट में आखिर कौन है, जो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लगातार फ्लैटों को निशाना बना रहा है? CCTV में कैद हुई तस्वीरों ने अपार्टमेंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चोर रात के समय अपार्टमेंट के खाली पड़े फ्लैटों में घुसते हैं और वहां रखा कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं, अगर किसी फ्लैट का दरवाजा गलती से खुला रह जाए, तो चोर वहां भी दाखिल होकर सामान चोरी करने से पीछे नहीं हटते।

इन लगातार हो रही घटनाओं के चलते अपार्टमेंट में रहने वाले लोग परेशान हैं। लोगों के मन में अब यह डर बना हुआ है कि कहीं अगला निशाना उनका अपना फ्लैट न बन जाए।

वहीं, सामने आए CCTV फुटेज में चोरों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कथित तौर पर एक चोर पैरों से बार-बार गेट पर लात मारकर उसे तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। चोरों की इस हरकत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सवाल यही है कि मनसा अपार्टमेंट में चोरी की इन वारदातों पर लगाम कब लगेगी और स्थानीय लोगों को सुरक्षा कब मिलेगी?

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।