Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : दिल्ली में 650 CCTV कैमरों का जाल, ईस्ट जिला पुलिस ने दो झपटमारों को दबोचा

Delhi : दिल्ली में 650 CCTV कैमरों का जाल, ईस्ट जिला पुलिस ने दो झपटमारों को दबोचा

Delhi SamacharDelhi Samachar13 October 2026, 08:04 AM10 views

दिल्ली के ईस्ट जिले में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देकर बच निकलना अब बदमाशों के लिए आसान नहीं होगा। पांडव नगर, शकरपुर और मधु विहार समेत अलग-अलग इलाकों में हुई वारदातों की जांच के लिए पुलिस ने ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ कालू और रिहान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, समीर उर्फ कालू के खिलाफ पहले से 11 मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस ने सोने की चेन, ओप्पो मोबाइल फोन, चोरी की KTM Duke बाइक और TVS N-TORQ स्कूटी बरामद की है। इसके अलावा, वारदात के दौरान कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए कपड़े, जूते और टोपी भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई में 650 CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। पूरी कार्रवाई SI अजय तोमर के नेतृत्व में की गई, जबकि ACP अमनदीप कौर की निगरानी में टीम ने काम किया।

अब पुलिस की इस कार्रवाई से स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाने की कोशिशों को मजबूती मिली है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।