Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : शाहबाद डेयरी में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, छीना गया मोबाइल और अवैध चाकू बरामद

Delhi : शाहबाद डेयरी में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, छीना गया मोबाइल और अवैध चाकू बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar10 October 2026, 09:27 AM6 views

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध बटन वाला चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल और छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है, जो शाहबाद डेयरी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को शाहबाद डेयरी थाना पुलिस की टीम श्मशान घाट रोड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल पर आते देखा। पुलिस को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध बटन वाला चाकू और Realme मोबाइल फोन मिला। जांच में मोबाइल फोन छीना गया पाया गया, जबकि मोटरसाइकिल भी बवाना थाने में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी निकली।

इस मामले में शाहबाद डेयरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों बरामद वस्तुओं को जब्त कर लिया है। अब आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने और चोरी की दूसरी वारदातों से उसके संबंधों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।