द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री और आपूर्ति के मामले में उत्तम नगर निवासी लालचंद (52) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके आर्यन पान सेंटर से अलग-अलग ब्रांड और फ्लेवर की 106 ई-सिगरेट बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ थाना द्वारका उत्तर में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि युवाओं के बीच प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई तेज की गई है। गुप्त सूचना पर सोमवार को सेक्टर-12, द्वारका में छापा मारकर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में वह ई-सिगरेट के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के अनुसार इसे बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान लालचंद के रूप में हुई है। इसकी जानकारी स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की टीम को मिली और फिर द्वारका इलाके में सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, तोपेश, ASI विजय सिंह इत्यादि की टीम ने सेक्टर 12 से जो ई सिगरेट बरामद किए उसकी कीमत 3 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
अपराधBREAKING NEWS

Delhi : प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री पर शिकंजा, 106 ई-सिगरेट बरामद कर आरोपी गिरफ्तार।
राजधानी में गैर-कानूनी और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री पर नकेल कसते हुए द्वारका जिला पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 106 प्रतिबंधित ई-सिगरेट (E-Cigarettes / Vapes) भारी मात्रा में बरामद की गई हैं
Delhi Samachar08 October 2026, 10:37 AM11 views
Delhi Samachar
Author
दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।
