Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
फरीदाबाद में दोस्त की ह*त्या का खुलासा, पहाड़ से धक्का देने के आरोप में मुफीद गिरफ्तार।

फरीदाबाद में दोस्त की ह*त्या का खुलासा, पहाड़ से धक्का देने के आरोप में मुफीद गिरफ्तार।

रियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ पैसों या आपसी रंजिश के चलते एक दोस्त ने ही अपने जिगरी यार की जान ले ली। आरोप है कि मुफीद नामक आरोपी ने अपने दोस्त को घूमने के बहाने पहाड़ पर ले जाकर गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर (Blind Murder) की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी मुफीद को दबोच लिया है

Delhi SamacharDelhi Samachar08 October 2026, 10:30 AM10 views

फरीदाबाद: थाना धौज क्षेत्र के गांव सिरोही में एक युवक की मौत का मामला सामने आया था। मृतक के परिजनों ने युवक राजकुमार (19) की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने मृतक के दोस्त आरोपित मुफीद उर्फ़ मन्नू वासी सहसोला पट्टी गाँव सिरोही, फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता गौरेलाल निवासी गांव सिरोही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा राजकुमार (मृतक) 04 अक्टूबर को शाम को मुफीद निवासी सिरोही के पास गया था। काफी समय तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन मुफीद के घर पहुंचे और राजकुमार के बारे में पूछताछ की। मुफीद ने बताया कि राजकुमार सेल्फी लेते समय सिरोही झील में गिर गया है।

परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तथा झील में राजकुमार की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 5 अक्टूबर को शाम राजकुमार का शव सिरोही पहाड़ में पड़ा हुआ दिखाया दिया। परिजनों ने मृतक के मुंह व शरीर पर चोटों के निशान होने की बात बताते हुए मुफीद, उसके पिता जमशेद तथा अन्य व्यक्तियों पर राजकुमार को पहाड़ से नीचे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर एवीटीएस सिकरौना की टीम द्वारा जांच आरंभ की गई।

जांच के दौरान 6 अक्टूबर को मुफीद वासी सिरोही को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 4 अक्टूबर को मुफीद ने राजकुमार को फोन कर बुलाया था। जिसके बाद राजकुमार उसके साथ चला गया। दोनों रील बनाने के लिए सिरोही झील के पास पहुंचे और वहां रील बनाते समय मुफीद से राजकुमार को फोन गिर कर टूट गया। जिस पर इनकी कहासुनी और हाथापाई हुई। इसी दौरान मुफीद ने राजकुमार को धक्का दिया, जिससे राजकुमार पहाड से नीचे गिर गया और मुफीद वहां से फरार हो गया था। राजकुमार के परिवार वालों के पूछने पर उसने गुमराह करते हुए बताया था कि राजकुमार झील में डूब गया है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।