दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ (बाहरी-उत्तरी जिला) ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की एक बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अशोक लेलैंड ट्रक जब्त कर उसमें से 216 कार्टन अवैध शराब (कुल 10,300 क्वार्टर) और 120 बीयर की बोतलें (10 कार्टन) बरामद की हैं।
07 और 08 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि हरियाणा से अवैध शराब की एक बड़ी खेप बवाना इलाके के रास्ते दिल्ली लाई जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नवीन हुड्डा, नरेंद्र और अतुल की एक छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने DSIIDC बवाना के सेक्टर 3-4 रेड लाइट के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध अशोक लेलैंड ट्रक (HR 69 F 9289) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान,पंकज (उम्र 22 वर्ष), निवासी बागड़ी मोहल्ला, नरेला, दिल्ली, दूसरे आरोपी की पहचान सुमित (उम्र 19 वर्ष), दिल्ली,
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी केवल 5वीं कक्षा तक पढ़े हैं और जल्दी व आसानी से पैसा कमाने के लालच में हरियाणा से दिल्ली में शराब की तस्करी कर रहे थे।
इस संबंध में थाना बवाना में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58(D) के तहत FIR संख्या 612/26 दर्ज कर ली गई है।
फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से सप्लाई की गई थी और दिल्ली में इसे किसे डिलीवर किया जाना था।
रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली


