Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में नाकेबंदी, कई लोग हिरासत में

Delhi : 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में नाकेबंदी, कई लोग हिरासत में

Delhi SamacharDelhi Samachar09 October 2026, 07:32 AM7 views

राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के ऐलान के बाद नई दिल्ली जिले में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी और सीजेपी से जुड़े नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात से ही दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में नेताओं और सक्रिय समर्थकों को एहतियातन हिरासत में लेना शुरू कर दिया। यमुनापार के तीन जिलों के अलावा दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और बाहरी उत्तर दिल्ली के इलाकों में भी पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया है।

वहीं, सौरभ दास और सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने समर्थकों को हिरासत में लिए जाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने भी हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई की पुष्टि की है।

पुलिस की नजर उन इलाकों पर भी है, जहां आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। इन क्षेत्रों में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है।

इसके साथ ही सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिर, मस्जिद और अन्य प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लोगों को जंतर-मंतर पर नहीं पहुंचने और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने की समझाइश दे रही है।

अब सवाल यह है कि 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के ये इंतजाम राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कितने प्रभावी साबित होते हैं और हिरासत में लिए गए लोगों को कब रिहा किया जाएगा।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।