Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : खारी बावली में STF की बड़ी कार्रवाई, 78,800 अवैध विदेशी सिगरेट बरामद, एक आरोपी पकड़ा

Delhi : खारी बावली में STF की बड़ी कार्रवाई, 78,800 अवैध विदेशी सिगरेट बरामद, एक आरोपी पकड़ा

Delhi SamacharDelhi Samachar09 October 2026, 06:32 AM7 views

राजधानी दिल्ली के नया बांस, पान मंडी, खारी बावली इलाके में STF नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम ने अवैध विदेशी सिगरेट के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 हजार 800 सिगरेट स्टिक्स बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध तंबाकू उत्पादों की सप्लाई चेन पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह कार्रवाई स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देवेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन, जॉइंट सीपी सेंट्रल रेंज मधुर वर्मा के मार्गदर्शन और डीसीपी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट निहारिका भट्ट के पर्यवेक्षण में की गई।

एसीपी ऑपरेशंस विशेष धत्तेरवाल और STF नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के इंस्पेक्टर आशीष दुबे के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए संबंधित परिसर से सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की।

जांच में सामने आया कि बरामद विदेशी सिगरेट के पैकेटों पर भारतीय कानून के अनुसार अनिवार्य चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनियां अंकित नहीं थीं। ऐसे उत्पादों का भंडारण और कारोबार नियमों के उल्लंघन का मामला हो सकता है।

फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच के जरिए अवैध सिगरेट की सप्लाई और कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सकता है। STF नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की इस कार्रवाई से अवैध तंबाकू उत्पादों के कारोबार में शामिल लोगों को स्पष्ट संदेश मिला है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।