Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली की नाबालिग युवती को पंजाब ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, चंडीगढ़ से रेस्क्यू के बाद बवाना पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली की नाबालिग युवती को पंजाब ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, चंडीगढ़ से रेस्क्यू के बाद बवाना पुलिस जांच में जुटी

Delhi SamacharDelhi Samachar09 October 2026, 10:15 AM5 views

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली की एक नाबालिग युवती को नशीला पदार्थ देकर पंजाब ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर लगातार दुष्कर्म किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 15 सितंबर को नाबालिग युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर पंजाब ले जाने का आरोप है।

परिवार का आरोप है कि पंजाब में युवती के साथ लगातार दुष्कर्म किया जाता रहा।

मामले की जानकारी मिलने के बाद 8 अक्टूबर को दिल्ली और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की मदद से युवती को चंडीगढ़ से रेस्क्यू कराया गया।

रेस्क्यू के बाद नाबालिग को दिल्ली लाया गया और उसे बवाना स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी मेडिकल जांच चल रही है।

मामला बवाना थाना पुलिस के संज्ञान में है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली महिला आयोग की सदस्य भी अस्पताल पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली।

पीड़िता के परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

फिलहाल बवाना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।