Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के अल्टीमेटम के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, बॉर्डर सील और गहन चेकिंग जारी

Delhi : जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के अल्टीमेटम के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, बॉर्डर सील और गहन चेकिंग जारी

Delhi SamacharDelhi Samachar10 October 2026, 05:56 AM8 views

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 तारीख को प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन के अल्टीमेटम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रदर्शनकारियों के भारी संख्या में दिल्ली पहुँचने की संभावना के चलते 9 तारीख की शाम से ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

​

दिल्ली के प्रमुख सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के सिंघू बॉर्डर से सामने आई तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है। पुलिस बल बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर तैनात है।

सुरक्षा और नियमों के कड़ाई से पालन के तहत, चेकिंग के दौरान जिन भी वाहनों के शीशों पर ब्लैक जैकेट या डार्क फिल्म लगी पाई जा रही है, पुलिस कर्मी तुरंत उसे हटवा रहे हैं। इसके अलावा, विशेष रूप से हरियाणा की ओर से आने वाली संदिग्ध गाड़ियों को रोककर उनकी पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है।

बॉर्डर पर वाहनों की रोक-टोक और सघन चेकिंग के कारण गाड़ियों की गति काफी धीमी पड़ गई है। इसके परिणामस्वरूप बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।