आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: समयपुर बादली थाने ने ₹4 लाख नकद और 45 कार्टन सामान के साथ गबन के आरोपी को दबोचा..!बड़ी कार्रवाई: समयपुर बादली थाने ने ₹4 लाख नकद और 45 कार्टन सामान के साथ गबन के आरोपी को दबोचा..!
दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले के समयपुर बादली थाने की टीम ने क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट (विश्वासघात) और सामान के गबन के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹4 लाख नकद, एक स्कूटी और गबन किए गए सैनिटरी व प्लंबिंग उत्पादों के 45 कार्टन बरामद किए हैं।
शिकायतकर्ता अक्षय अग्रवाल ने
02.10.2026 को बदली थाने में शिकायत दर्ज करवाई की
आरोपी यामीन (जिसे उत्पादों की बिक्री के लिए रखा गया था) शिकायतकर्ता के गोदाम से बिना किसी जानकारी या सहमति के लगभग ₹11-12 लाख मूल्य के सैनिटरी और प्लंबिंग उत्पादों से भरे 151 कार्टन लेकर फरार हो गया था। फोन कॉल का जवाब न मिलने पर गबन का संदेह हुआ।
थाना समयपुर बादली में BNS की धारा 305/331(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में जांच के आधार पर BNS की धारा 316(4) में बदल दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसएचओ/एसपी बादली इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
तकनीकी जांच के जरिए आरोपी का ठिकाना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रेस किया गया।
07.10.2026 को पुलिस टीम ने गाजियाबाद में आरोपी की भाभी के घर से यामीन (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर उसके राजा विहार (बादली) स्थित किराए के कमरे से सामान, ₹4 लाख नकद और एक स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि उसने 151 कार्टन दिल्ली के विश्वास नगर के एक डीलर को ₹10.50 लाख में बेच दिए थे और उसी रकम से स्कूटी खरीदी थी। पुलिस ने डीलर के पास से भी 44 कार्टन बरामद किए।
पुलिस टीम मामले में शेष सामान की बरामदगी, उसके निपटान और पैसों के पूरे लेनदेन की श्रृंखला का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
रिपोर्टर -सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली


