Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : Instagram प्रोफाइल से मिला ड्रग्स का सुराग, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 10.34 ग्राम स्मैक बरामद

Delhi : Instagram प्रोफाइल से मिला ड्रग्स का सुराग, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 10.34 ग्राम स्मैक बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar23 September 2026, 10:39 AM28 views

दिल्ली के सेंट्रल जिले में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय आरोपी रेहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान Instagram प्रोफाइल “Rehman_Khalnayak_307” पुलिस के रडार पर आया। इसके बाद प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी का सत्यापन किया गया और आरोपी की पहचान रेहान के तौर पर हुई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके आवास से 10.34 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया गया है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास स्मैक कहां से पहुंची और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं।

यह कार्रवाई सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के DCP रोहित राजबीर सिंह के मार्गदर्शन, ACP ऑप्स पदम सिंह राणा की निगरानी और एंटी-नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर राहुल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में SI मोनू चौहान, SI पंकज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई से जुड़े अन्य कनेक्शनों की जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।