Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : मंदिर में चांदी के नाग की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोर और सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार

Delhi : मंदिर में चांदी के नाग की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोर और सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar11 August 2026, 07:09 AM12 views

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में मंदिर से चांदी का नाग चोरी होने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया है। दक्षिण जिला के ग्रेटर कैलाश-1 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मुख्य आरोपी और चोरी की चांदी खरीदने वाले सर्राफा कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सनातन धर्म सत्संग सभा मंदिर से चांदी का नाग चोरी होने की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी निगरानी की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई और आखिरकार आरोपी तक पुलिस पहुंच गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय मोहित शर्मा, निवासी लाजपत नगर, और 35 वर्षीय भारत गांधी, निवासी सफदरजंग एन्क्लेव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहित शर्मा ने मंदिर से चांदी का नाग चोरी किया था, जबकि भारत गांधी ने चोरी की चांदी खरीदी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नाग को पिघलाकर बनाई गई करीब 800 ग्राम चांदी, बिक्री से मिले 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल मारुति सियाज कार बरामद की है।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए हुई इस कार्रवाई से ग्रेटर कैलाश-1 थाने में दर्ज ई-एफआईआर का सफल निस्तारण कर दिया गया है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।