Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : एक साल से फरार ATM चोरी सिंडिकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जंगल में बने गुप्त ठिकाने से दिल्ली पुलिस ने दबोचा..!

Delhi : एक साल से फरार ATM चोरी सिंडिकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जंगल में बने गुप्त ठिकाने से दिल्ली पुलिस ने दबोचा..!

Delhi SamacharDelhi Samachar05 September 2026, 09:00 AM35 views

दिल्ली पुलिस की नॉर्दर्न रेंज (NDR) क्राइम ब्रांच ने एटीएम चोरी के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बीते एक साल से इस शातिर अपराधी की तलाश थी।

आरोपी दिल्ली और आसपास के अन्य राज्यों में ATM चोरी, तोड़फोड़ और लूट के 20 से अधिक गंभीर मामलों में संलिप्त था। अदालत ने आरोपी को 2 मामलों में 'उद्घोषित अपराधी' (Proclaimed Offender) घोषित किया हुआ था, जबकि 6 अन्य मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी थे।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी राजस्थान के भिवाड़ी स्थित 'ग्वालदा हिल्स' के घने जंगलों में छिपे गुप्त ठिकाने का इस्तेमाल कर रहा था।

​क्राइम ब्रांच की टीम ने महीनों तक लगातार तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance), सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण और ग्राउंड-लेवल फील्ड इंटेलिजेंस का समन्वय बनाकर आरोपी की सटीक लोकेशन का पता लगाया। पक्की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

​यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर विवेक मलिक के नेतृत्व में पूरा किया गया, जो एसीपी उमेश बर्थवाल के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त (DCP) श्री चंद्र कुमार सिंह की देखरेख में संचालित हुआ था।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।