Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : रोहिणी में ARSC की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में ARSC की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar04 July 2026, 06:02 AM18 views

दिल्ली के रोहिणी जिले की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (ARSC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, स्नैचिंग, लूट और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 2 जुलाई 2026 को ARSC की टीम विजय विहार फेज-1 इलाके में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस की नजर स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान कृष्ण विहार निवासी 27 वर्षीय धीरज के रूप में हुई। जांच में पता चला कि उसके पास मौजूद स्कूटी नांगलोई थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। वहीं स्कूटी की तलाशी के दौरान दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए, जो कंझावला थाना क्षेत्र से चोरी किए गए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी चार आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी की अन्य वारदातों, उसके नेटवर्क और चोरी के सामान को ठिकाने लगाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

यह पूरी कार्रवाई रोहिणी जिले के ACP ऑपरेशन्स अजमेर सिंह की निगरानी और ARSC प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में की गई।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।