Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : 'गैस कनेक्शन बंद' का डर दिखाकर खाते किए खाली, APK गैंग का भंडाफोड़

Delhi : 'गैस कनेक्शन बंद' का डर दिखाकर खाते किए खाली, APK गैंग का भंडाफोड़

Delhi SamacharDelhi Samachar26 June 2026, 06:45 AM9 views

IGL गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज भेजकर लोगों के बैंक खाते खाली करने वाले साइबर गैंग का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एक पीड़ित के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाकर साइबर ठगों ने ₹2.64 लाख उड़ा लिए और उस रकम से दो iPhone खरीद डाले।

मामले की जांच साइबर थाना साउथ-वेस्ट जिले के SHO इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक के नेतृत्व में शुरू हुई। DCP अमित गोयल और ACP संघमित्रा के निर्देशन में तकनीकी टीम ने IMEI और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच में पता चला कि गैंग का मास्टरमाइंड कोलकाता का रहने वाला मोहम्मद साहिल है, जो फर्जी पार्सलों की डिलीवरी संभालता था। मोहम्मद रहीम चोरी के पैसों का लेन-देन करता था, जबकि मोहम्मद मोहसिन और मोहम्मद दिलशाद मोबाइल फोन और अन्य सामान को ठिकाने लगाने का काम करते थे।

पुलिस ने शाहीन बाग में एक संदिग्ध डिलीवरी को ट्रैक कर साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कोलकाता और झारखंड में छापेमारी कर पूरे गिरोह के चारों आरोपियों को दबोच लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, टाटा हैरियर कार, सोने-चांदी के आभूषण और ₹61,900 नकद बरामद किए।

DCP अमित गोयल ने कहा कि लोगों को किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े साइबर सिंडिकेट का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।