Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi ; शाहबाद डेरी में 9 साल की मासूम से सोने का लॉकेट झपटा, वारदात CCTV में कैद

Delhi ; शाहबाद डेरी में 9 साल की मासूम से सोने का लॉकेट झपटा, वारदात CCTV में कैद

राजधानी के शाहबाद डेरी इलाके में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। स्कूल से अपने घर लौट रही महज़ 9 साल की एक मासूम बच्ची को निशाना बनाते हुए तीन युवकों ने दिनदहाड़े उसके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने इलाके में बच्चों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delhi SamacharDelhi Samachar30 July 2026, 08:36 AM4 views

राजधानी के शाहबाद डेरी इलाके में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। स्कूल से अपने घर लौट रही महज़ 9 साल की एक मासूम बच्ची को निशाना बनाते हुए तीन युवकों ने दिनदहाड़े उसके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने इलाके में बच्चों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​जानकारी के अनुसार, बच्ची रोजाना की तरह स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके गले में पहना हुआ गोल्ड लॉकेट तोड़कर ले भागे। छीने गए लॉकेट की कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई जा रही है। अचानक हुई इस वारदात से बच्ची बुरी तरह डर गई।

​घटना के बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

​मामले में सबसे अहम सुराग पास में लगे एक CCTV कैमरे की फुटेज से मिला है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी युवक बेखौफ होकर मासूम बच्ची के साथ झपटमारी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और उसी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

​

​दिनदहाड़े एक स्कूली बच्ची के साथ हुई इस झपटमारी ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और चिंता पैदा कर दी है। शाहबाद डेरी इलाके में जिस तरह से बेखौफ होकर अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उससे यह सवाल उठना लाजमी है कि अगर दिन के उजाले में स्कूल से लौटते बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं, तो इलाके की गश्त और पुलिसिया तंत्र कितना मुस्तैद है?

रिपोर्ट - सोनू

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।