Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : शाहदरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 घंटे में 30 लाख की लूट का खुलासा

Delhi : शाहदरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 घंटे में 30 लाख की लूट का खुलासा

Delhi SamacharDelhi Samachar12 September 2026, 10:38 AM18 views

दिल्ली के शाहदरा जिले के DCP श्री राजेंद्र प्रसाद मीना, IPS के नेतृत्व में कृष्णा नगर थाना पुलिस ने महज 8 घंटे में 30 लाख की सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा किया है।*

DCP राजेंद्र प्रसाद मीना के दिशा-निर्देश पर ACP गांधी नगर मनस्वी वशिष्ठ की देखरेख में SHO विजेंद्र राणा के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया था। टीम ने CCTV और मुखबिर की मदद से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मास्टरमाइंड दीपक (20), उमंग उर्फ मांगू (22) और 2 नाबालिग शामिल हैं।

11 सितंबर को व्यापारी संजय जैन से ई-ब्लॉक कृष्णा नगर में 30 लाख का बैग लूट लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों से 19.05 लाख कैश, चोरी की स्कूटी, एक देसी पिस्टल और लूट के पैसों से खरीदे 3 iPhone 15 Pro बरामद किए हैं। एक आरोपी कैफ अभी फरार है।

रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।