Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : स्वरूप नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 72 घंटे में अंधे बलात्कार और हत्या मामले का खुलासा, 3 नाबालिगों समेत 4 गिरफ्तार..!

Delhi : स्वरूप नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 72 घंटे में अंधे बलात्कार और हत्या मामले का खुलासा, 3 नाबालिगों समेत 4 गिरफ्तार..!

Delhi SamacharDelhi Samachar18 September 2026, 06:52 AM8 views

राजधानी ​दिल्ली के स्वरूप नगर थाना पुलिस ने अंधी हत्या और बलात्कार के एक सनसनीखेज मामले की गुत्थी को महज 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी समेत तीन कानून का उल्लंघन करने वाले किशोरों (CCLs) को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल टेम्पो और दो चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं।

​

​घटना 13 सितंबर 2026 की सुबह की है। स्वरूप नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुशक रोड, लाल बाउंड्री इलाके में स्थित जयपाल राणा के खेत के पास एक खुले मैदान में अज्ञात शव पड़ा है।

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराओं के तहत FIR संख्या 380/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट सीपी श्री विजय सिंह (IPS) के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व स्वरूप नगर के SHO इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह कर रहे थे, जबकि पूरी कार्रवाई आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल DCP-I श्री लोकेश्वरन और स्वरूप नगर के ACP रविंदर अहलावत की देखरेख में चलाई गई।

​वारदात का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के विश्लेषण के दौरान रात के समय इलाके में एक संदिग्ध टेम्पो की आवाजाही दिखाई दी।

​अंधेरा होने के कारण वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं था, लेकिन पुलिस ने जमीनी इनपुट और डिजिटल सर्विलांस के मिलान से आखिरकार टेम्पो के सटीक रूट का पता लगा लिया।

​

​15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस ने खड्डा कॉलोनी इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध टेम्पो (रजिस्ट्रेशन नंबर: DL-1LAG-0257) खड्डा कॉलोनी में खड़ा मिला। टेम्पो चालक से कड़ी पूछताछ के बाद इस जघन्य अपराध में शामिल सभी चार आरोपियों को दबोच लिया गया।

​

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी फॉरेंसिक और तकनीकी सबूतों की पुष्टि की जा रही है। आरोपियों की व्यक्तिगत भूमिका तय करने और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच के लिए कानूनी प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।