Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi ; ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 विदेशी नागरिक समेत 20+ आरोपी गिरफ्तार

Delhi ; ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 विदेशी नागरिक समेत 20+ आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के वेस्ट जिले में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस ने 96 घंटे का विशेष ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रग सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए 17 NDPS एक्ट के मामले दर्ज किए और 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Delhi SamacharDelhi Samachar21 September 2026, 11:35 AM16 views

दिल्ली के वेस्ट जिले में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस ने 96 घंटे का विशेष ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रग सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए 17 NDPS एक्ट के मामले दर्ज किए और 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में करीब 4 करोड़ 78 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। बरामदगी में करीब 44 किलो गांजा, 500 ग्राम डोडाश, 168 ग्राम MD और 10 ग्राम कोकीन शामिल है।

इस पूरे अभियान को अंजाम देने के लिए वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की 15 विशेष टीमों को लगाया गया था। इनमें स्पेशल वेस्ट टीम के साथ जिले की अलग-अलग पुलिस टीमें भी शामिल रहीं। टीमों ने ड्रग्स की सप्लाई और तस्करी से जुड़े इनपुट के आधार पर अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि इस 96 घंटे के अभियान का मकसद वेस्ट दिल्ली में ड्रग्स की सप्लाई चेन और उससे जुड़े नेटवर्क की पहचान कर उस पर प्रभावी कार्रवाई करना है।

रिपोर्टर - राज चौधरी

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।