Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : समयपुर बादली पुलिस को बड़ी कामयाबी: 5 चोरी और सेंधमारी के मामले सुलझे, शातिर चोर अल्ताफ गिरफ्तार!

Delhi : समयपुर बादली पुलिस को बड़ी कामयाबी: 5 चोरी और सेंधमारी के मामले सुलझे, शातिर चोर अल्ताफ गिरफ्तार!

चोरी की नीयत से पीपल चौक (समयपुर) पहुंचा आरोपी अल्ताफ चोरी कर जब वापस लौटा तो देखा कि उसकी गर्लफ्रेंड स्कूटी की चाबी लेकर जा चुकी थी। पैदल भागे इस आरोपी की लावारिस स्कूटी के जरिए समयपुर बादली पुलिस की टीम (SHO शैलेंद्र सिंह जाखड़ की अगुवाई में) उसकी गर्दन तक पहुंच गई। आरोपी के पास से चोरी के 5 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल नई स्कूटी बरामद कर ली गई है।

Delhi SamacharDelhi Samachar03 August 2026, 05:23 AM11 views

राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली थाना पुलिस ने चोरी और सेंधमारी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि अपराध में इस्तेमाल की गई TVS जुपिटर स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से चोरी और सेंधमारी के कुल पांच मामलों का खुलासा हुआ है।

नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार (IPS) के निर्देश और आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल DCP-I अमित कौशिक (IPS) के मार्गदर्शन में, ACP समयपुर बादली फिरोज़ आलम की निगरानी में थाना समयपुर बादली की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

मामले की शुरुआत 25 जुलाई 2026 को हुई, जब समयपुर निवासी बंसी कुमार ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, रात के समय एक चोर घर में घुसा और पड़ोसी के घर से एक Redmi मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। आरोपी ने महिला को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने भी पाया कि उसके घर से मोबाइल और नकदी चोरी हो चुकी है।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास बिना नंबर प्लेट की एक लावारिस TVS जुपिटर स्कूटी मिली। जांच में पता चला कि स्कूटी अल्ताफ नामक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड थी और उसे घटना से ठीक एक दिन पहले खरीदा गया था।

लगातार तीन दिन की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वारदात वाली रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्कूटी से पीपल चौक पहुंचा था। गर्लफ्रेंड स्कूटी के पास इंतजार करती रही और वह घर में घुसकर मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर फरार हो गया। लेकिन लौटने पर उसकी गर्लफ्रेंड स्कूटी की चाबी लेकर जा चुकी थी, जिसके चलते उसे पैदल भागना पड़ा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने 29 जुलाई को रामा स्वीट्स के पास हुई एक और चोरी की वारदात भी कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के पांचों मोबाइल फोन बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अल्ताफ के रूप में हुई है, जो समयपुर का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी और सेंधमारी के 10 मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई TVS जुपिटर स्कूटी बरामद की है। इस गिरफ्तारी से थाना समयपुर बादली के पांच अलग-अलग चोरी और सेंधमारी के मामलों का खुलासा हुआ है।

फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।