Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : 42 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता

Delhi : 42 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता

Delhi SamacharDelhi Samachar22 August 2026, 11:32 AM18 views

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने करीब 42 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना जनकपुरी, दिल्ली में वर्ष 1984 में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और अलग-अलग स्थानों पर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की तलाश के लिए कई महीनों तक लगातार फील्ड वेरिफिकेशन, मानवीय सूचना तंत्र और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने सूचना को विकसित करते हुए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और आखिरकार उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरफ्तारी के साथ ही 42 वर्षों से जारी आरोपी की फरारी का अंत हो गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और उसकी लंबे समय तक फरार रहने की पूरी कहानी का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।